फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of trains started on double railway track

दोहरे रेलवे ट्रैक पर शुरू हुआ ट्रेनों का संचालन

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of trains started on double railway track
02 : गौरीगंज : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मिसरौली-अंतू के बीच दोहरे रेलवे ट्रैक पर शनिवार को हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे ने इस ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। रेल संरक्षा आयुक्त व डीआरएम की मौजूदगी में हुए ट्रायल के बाद इसकी संस्तुति रेलवे को भेजी गई थी। रेलवे से नए ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति मिलने के बाद रविवार से दोहरे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ पिछले एक हफ्ते से निरस्त व परिवर्तित मार्ग पर संचालित ट्रेनों का संचालन भी इस ट्रैक पर बहाल हो गया।
विज्ञापन

उतरेटिया-अमेठी के बीच रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य काफी पहले पूरा हो गया था। ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद इस पर ट्रेन का संचालन भी चल रहा है। दूसरे चरण में कई माह पूर्व अमेठी जिले के रेलवे स्टेशन अमेठी से प्रतापगढ़ जिले के रेलवू स्टेशन अंतू के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। ट्रैक पर पड़ने वाली मानव रहित व मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग पर दोहरीकरण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए 27 मार्च से दो अप्रैल तक ब्लॉक स्वीकृत किया गया था।
विज्ञापन

ब्लॉक अवधि में ट्रैक पर वाराणसी-लखनऊ के बीच संचालित दो इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन) का संचालन निरस्त करने के साथ पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस व यशवंतपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करने के साथ ही भोपाल एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के बजाए रायबरेली से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अवधि में दोहरीकरण कार्य के साथ नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक व डीआरएम एसके सुपरा की मौजूदगी में दोहरे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण व देर शाम स्पीड ट्रायल किया गया था। मामूली खामियों को दुरुस्त कर हुए स्पीड ट्रायल के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरे ट्रैक पर ट्रेन संचालन की संस्तुति रेलवे को भेजी थी।
रेल संरक्षा आयुक्त की संस्तुति पर रेल विभाग ने उतेरिटया से अमेठी दोहरीकरण ट्रैक की सीमा को विस्तार देते हुए उतेरिटया से अंतू के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेन संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। अनुमति मिलने के बाद रविवार को अंतू से उतरेटिया के बीच दोहरे ट्रैक पर अप/डाउन ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। नई व्यवस्था लागू होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग में होने वाले विलंब से विभाग को निजात मिलेगी।

नियमित हुआ संचालन
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने दो अप्रैल को ब्लॉक अवधि पूरी होने के बाद अप/डाउन लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी के साथ भोपाल-प्रतापगढ़, जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व अर्चना एक्सप्रेस, अप यशवंतपुर एक्सप्रेस के साथ अप नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन नियमित रूप से लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक से होने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय व ठहराव के समय से गंतव्य को रवाना होंगी। रविवार से उतरेटिया-अंतू रेलवे स्टेशन के बीच दोहरे रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed