फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   opd started in CHC's and district hospital

जिला अस्पताल व सीएचसी में ओपीडी सेवा शुरू

Fri, 04 Jun 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
opd started in CHC's and district hospital
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के असैदापुर जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू हो गई। अस्पताल आने वाले मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें भीतर जाने दिया गया।
विज्ञापन

पहले दिन अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों ने सोशल डिस्टेसिंग के तहत उपचार और आवश्यक होने पर उन्हें भर्ती भी किया। ओपीडी सेवा शुरू होने से जिले में गर्भवती महिला व गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को उपचार में सहूलियत मिली।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में सामूहिक संक्रमण रोकने के लिए जिले की सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद की गई थी। इस अवधि में टेलीमेडिसन विधि से चिकित्सक मरीजों को परामर्श देकर दवाएं बताते हुए उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गर्भवती महिलाओं व गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद शासन के निर्देश पर शुक्रवार से जिले के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू की गई।
अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन के बाद गेट पर ही मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क का प्रयोग करने के बाद प्रवेश दिया गया। अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत चिकित्सकों ने अपने-अपने कक्ष में मरीजों का उपचार करते हुए उन्हें दवाएं दिलाईं तो जरूरत होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. अभय गोयल, डॉ. पीतांबर कनौजिया, डॉ. अमरनाथ, डॉ. एसएन राय समेत सभी चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार करते हुए कोविड से बचाव के लिए जागरूक करते हुए टीकाकरण कराने की अपील की।

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मरीजों को अस्पताल आने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी होगी।
अधीक्षक ने बताया कि मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं हो इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मरीजों का बेहतर उपचार हो सके इसके अस्पताल में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed