{"_id":"65fb39663da6a1b2e90ea1d4","slug":"only-rahul-or-priyanka-should-contest-elections-from-amethi-amethi-news-c-96-1-ame1004-115609-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी से राहुल या प्रियंका ही लड़ें चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी से राहुल या प्रियंका ही लड़ें चुनाव
Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले से गांधी परिवार के ही सदस्य को चुनाव का टिकट देने की मांग के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। जहां उन्होंने अमेठी से राहुल या प्रियंका गांधी को ही टिकट देने की मांग की है। अमेठी में कांग्रेस पार्टी के टिकट का कौतूहल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के साथ भाजपा व सपा के नेताओं के नाम भी उछाले जा रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस की ओर से गांधी परिवार की ही मांग व दावा किया जा रहा है। इन्हीं सब के बीच युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ दिल्ली, दस जनपथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात मंगलवार शाम को हुई। जहां उन्होंने जिले के वर्तमान हालात से अवगत कराया। गांधी परिवार से टिकट दिए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि सब लोग चाहते हैं कि अमेठी से राहुल गांधी या प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ें।