फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One should listen to the story of Shri Ram with devotion and faith.

Amethi News: भक्ति व विश्वास से सुनना चाहिए श्रीराम कथा

Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
One should listen to the story of Shri Ram with devotion and faith.
तिलोई ​स्थित राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आ
तिलोई। आरबीएस इंटर कॉलेज तिलोई के प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब असुरों के अत्याचार बढ़ते हैं, तब-तब प्रभु अवतार लेकर भक्तों को उनके संताप से मुक्त करते हैं। भगवान की सगुण लीलाओं को भक्ति और विश्वास के साथ सुनना चाहिए। इसमें तर्क का स्थान नहीं है।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि भगवान की घोषणा है कि जो भक्त सब कुछ त्यागकर उनका भजन करते हैं, प्रभु उनकी उसी तरह रक्षा करते हैं जैसे मां अपने बच्चे की करती है। उन्होंने मनु और सतरूपा के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि मनु ने जीवन के अंतिम समय में सब कुछ त्यागकर हरि भजन का मार्ग चुना। इससे सीख मिलती है कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भगवान के भजन में मन लगाना चाहिए।
विज्ञापन


देवताओं की करुण पुकार सुनकर भगवान ने सभी को आश्वासन दिया कि वह नर रूप में धरती पर अवतरित होंगे। इसके बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनाया। अंत में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सपरिवार व्यास पीठ की आरती और पूजन कर कथा व्यास का स्वागत किया। इस मौके पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, धर्मेश मिश्रा, सुधीर सिंह,, मृगांकेश्वर शरण सिंह, उत्कर्ष शरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed