{"_id":"6ab02f88912ed0fa070f1dba","slug":"one-lakh-consumers-to-get-relief-from-low-voltage-amethi-news-c-96-1-ame1022-176144-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक लाख उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक लाख उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीठीपुर उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। पीठीपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब एक लाख उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। ऊर्जा निगम उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म तैयार हो चुका है। ट्रांसफार्मर लगाने से संबंधित अन्य काम भी तेजी से कराए जा रहे हैं। नवंबर तक इसे शुरू करने की उम्मीद है।
पीठीपुर उपकेंद्र से महाराजपुर, रामगढ़, कोहरा, कोरारी, गंगौली और संग्रामपुर छह फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है। वर्तमान में उपकेंद्र पर 10 और पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ पुराने कनेक्शनों का लोड भी बढ़ा है। इससे बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मांग बढ़ने से दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं।
इसका सीधा असर आपूर्ति पर पड़ रहा है। उपकेंद्र को सुरक्षित रखने के लिए छह फीडरों पर बारी-बारी से आपूर्ति करनी पड़ती है। इससे कई इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या रहती है। लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी प्रभावित होते हैं। जेई रवि कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए प्लेटफार्म तैयार हो चुका है। अन्य जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए एसडीओ अमेठी लालजी सिंह ने अवर अभियंता से पांच एमवीए के नए ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव तैयार कराया। प्रस्ताव ऊर्जा निगम को भेजा गया। मंजूरी मिलने के बाद ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
छह फीडरों पर घटेगा दबाव
अधिशासी अभियंता अमेठी उमेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की कंस्ट्रक्शन टीम ट्रांसफार्मर लगाने के काम में जुटी है। नवंबर तक इसके शुरू होने की संभावना है। नया ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी। इससे छह फीडरों पर ओवरलोड का दबाव कम होगा। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या में भी सुधार की उम्मीद है।