फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One killed in collision between truck and jeep

ट्रक व जीप की भिड़ंत में एक की मौत

Fri, 11 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
One killed in collision between truck and jeep
अमेठी। तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार भोर टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय थाने के काजी पट्टी बाजार के समीप जीप को सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जीप पर सवार सभी छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोहसी बुजुर्ग निवासी शिवाकांत (24) जीप से प्रतापगढ़ के थाना उदयपुर के गांव उमरार का पुरवा निवासी अपने दोस्त सचिन, निजाम, तौफीक, थाना क्षेत्र के पलटी का पुरवा निवासी लालजी तथा अमेठी के गड़ेरी निवासी मोनू के साथ जीप से कानपुर से घर आ रहे थे। शुक्रवार भोर इनकी जीप थाना क्षेत्र के काजी पट्टी बाजार के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीप पर सवार सभी छह लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिवाकांत को मृत घोषित करने के साथ ही अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गौरीगंज पुलिस के अनुसार अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed