{"_id":"63f3b2133d982f49bf068de7","slug":"one-died-three-injured-in-road-accident-amethi-news-c-13-1-95433-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/फुरसतगंज (अमेठी)। क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में रविवार को एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जायस थाने के टिकरा मजरे ओदारी गांव निवासी अजय कुमार मौर्या (25) फूलों की खेती करता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अजय बाइक से फूल लेकर बेचने के लिए रायबरेली जा रहा था। टांडा-बांदा हाईवे स्थित फुरसतगंज थाने के अकेलवा चौराहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक बाइक पर पलट गया और घिसटते हुए होटल में घुस गया। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन ट्रक ऊपर पलटने से जान नहीं बच सकी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे पिता सियाराम ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पिता ने बताया कि अजय फूल की खेती से परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अजय की मौत से गर्भवती पत्नी अंजलि मौर्या के साथ चार साल की पुत्री नित्या का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिवार के सामने जीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ही दूसरी दुर्घटना मुंंशीगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास हुई। मुसाफिखाना थाने के गाजनपुर दुविरया गांव निवासी आकाश अपने मित्र बरेहटी गांव निवासी राकेश व एक अन्य (नाम-पता अज्ञात) के साथ कार से सोमवार को किसी काम से गौरीगंज जा रहे थे। अचानक सड़क पर आए गोवंश को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।