{"_id":"5e594cd08ebc3ef3ff5496b0","slug":"one-died-in-road-accident-amethi-news-lko5111367115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में मासूम की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में मासूम की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी/संग्रामपुर/बाजार शुकुल। जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में जहां एक मासूम की मौत हो गई वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है।
अमेठी कोतवाली के गांव पूरे पुरंदर निवासी कृष्णकांत और अशोक कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों लोगों को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दूसरी दुर्घटना संग्रामपुर थाने के मल्लूपुर गांव के पास हुई।
यहां दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं और बनवीरपुर निवासी सूरज मिश्र व मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से सूरज को प्रतापगढ़ और मनोज को सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाजार शुकुल आशीषपुर गांव के पास ननिहाल आए जगदीशपुर थाने के हसवा सुरवन गांव निवासी इस्लाम के पुत्र अनश (3) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अनश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना ब्रम्हचारी कुटी के पास हुई। यहां अनियंत्रित जीप पलट जाने से पाली गांव निवासी भगवंत सरोज, सुमित व मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से भगवंत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।