फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   One and a half lakh people faced power cuts

Amethi News: डेढ़ लाख लोगों ने झेली बिजली कटौती

Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh people faced power cuts
अमठी सिटी। शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या बदस्तूर जारी है। जिला व तहसील मुख्यालय पर चार से पांच घंटे तो ग्रामीण इलाकों में छह से आठ घंटे की अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बदहाल बिजली व्यवस्था के कारण सोमवार को विभिन्न उपकेंद्रों की करीब डेढ़ लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



महोना और बाजारशुकुल विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार और सोमवार को बाधित रही। दोनों उपकेंद्रों की रविवार दोपहर 3:30 से रात 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। सोमवार को भी सुबह 33 केवीए का तार टूटने से दोपहर एक बजे तक दोनों विद्युत केंद्र से आपूर्ति ठप रही। ऐसे में रविवार को आठ घंटे और सोमवार को सात घंटे आपूर्ति बाधित होने से करीब एक लाख लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। एसडीओ राजेश चौहान ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर दो दिन से समस्या आ रही थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन



कमरौली क्षेत्र के पलिया पश्चिम फीडर की सोमवार सुबह से करीब छह घंटे आपूर्ति बाधित रही, जिसके कारण करीब 40 गांवों के करीब 20 हजार लोग गर्मी से बेहाल रहे। कटौती के कारण व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन






चार घंटे गुल रही बिजली
अमेठी। पीठीपुर उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर पर सोमवार को लाइन मरम्मत होने के कारण दोपहर दो से शाम छह बजे आपूर्ति बंद रही। जेई रवि कुमार ने बताया कि रामगढ़ फीडर पर पुराने तार को बदलने के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed