फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Oil leaked out of transformer, electricity failed

Amethi News: ट्रांसफार्मर को निकला तेल, बिजली हुई फेल

Mon, 24 Jun 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Oil leaked out of transformer, electricity failed
ट्रांसफार्मर ठीक करता कर्मी
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने की समस्या लोगों को दर्द बढ़ा रही है। रविवार को जिले के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाजार शुकुल में सुबह छह बजे से बिजली गुल रही। जिम्मेदारों की लापरवाही से परेशान लोग अपनी मुश्किल सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। हालात ये हैं कि जिले के फुरसतगंज, इन्हौना, गौरीगंज, अमेठी सहित कई इलाकों में लोग बिजली की समस्या से परेशान रहे। बिजली नहीं आने से यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप से पानी भर कर दिनचर्या निपटायी।
विज्ञापन

बाजार शुकुल में शनिवार रात कस्बे का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पिछले करीब 15 घंटों से बिजली आपूर्ति बंद है। शिकायत के बाद ट्रांसफार्मर लाया गया, लेकिन रखते समय उसका तेल निकल रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लाइन मैन ने ट्रांसफार्मर रखने से मना कर दिया। जिम्मेदारों ने दूसरा भेजने की बात कहकर ट्रांसफार्मर वापस मंगवा लिया। लेकिन 15 घंटे बाद भी अभी यहां ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। जिन लोगों के यहां इनवर्टर हैं, वहां काम चल रहा है, लेकिन जिन लोगों के पास यह सुविधा नहीं है, उन्हें गर्मी के मौसम में जीना मुहाल रहा।
विज्ञापन

बिजली नहीं आने से पंखे, कूलर, फ्रिज सब बंद हैं। पानी की भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाजार शुकुल में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब तीन हजार की आबादी समस्या से जूझ रही है। दीपक का कहना है कि बाजार शुकुल में रखा ट्रांसफार्मर हर तीसरे दिन जल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अश्वनी कुमार यादव ने बताया ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण वापस मंगा लिया गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर भेज कर जल्द सप्लाई बहाल कराई जाएगी।

टिकरी फीडर के आठ गांवों की बत्ती गुल
फुरसतगंज इलाके में भी बिजली की समस्या लोगों को रूला रही है। बताते हैं कि क्षेत्र के टिकरी फीडर से जुड़े आठ गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। करीब 21 घंटे से बिजली सप्लाई पूरी तरह नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय निवासी जमुना प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र में 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इन्होंने अपनी समस्या सोशल मीडिया पर वायरल की है।
इन्हौना इलाके के ओटिया गांव में ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। अमेठी के पूरे फत्ते मवाई आलमपुर क्षेत्र में भी लोवोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बिजली आने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। गौरीगंज के रामनगर फीडर से जुड़े सुजापुर गांव में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। ऐसे समस्याएं कई क्षेत्रों से आ रही हैं। हालांकि जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि बिजली समस्या आने की जानकारी होने पर उसे फौरन दुरुस्त कराया जा रहा है।


व्यवस्था संचालन में दिक्कत नहीं

बाजार शुकुल में काम चल रहा है। वहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जानी है। अन्य जगहों पर कोई फाल्ट आ गई होगी। जिसे ठीक करने में कुछ समय लगा होगा। व्यवस्था संचालन में कोई दिक्कत नहीं है।
ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed