{"_id":"6864333455f472f57107633b","slug":"officials-should-work-with-honesty-amethi-news-c-96-1-ame1002-143675-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ईमानदारी से काम करें पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ईमानदारी से काम करें पदाधिकारी
Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सांसद संग मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी। पार्टी सूत्र
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की, जबकि मुख्य अतिथि सांसद किशोरी लाल शर्मा रहे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, एक विचारधारा है, जिसे बूथ स्तर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सजग रहते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी पूरी जिम्मेदारी से काम करेगी। जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसे समय पर और निष्ठा से पूरा किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 41 सचिव शामिल हैं। अनिल सिंह को जिला प्रवक्ता, मोहम्मद आसिफ को कोषाध्यक्ष और फिरोज आलम को मीडिया चेयरमैन बनाया गया है। मीडिया कोऑर्डिनेटर फिरोज आलम ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन का ढांचा और मजबूत हुआ है। आने वाले दिनों में कांग्रेस ग्राम स्तर तक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में सभी 69 नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।