फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Oath administered to newly elected office bearers

Amethi News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 02 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to newly elected office bearers
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बार सभागार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज दीपांशी चौधरी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन




समारोह में अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके शुक्ला, महासचिव राजीव कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ली। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर टीम का स्वागत किया। इस मौके पर शशांक सिंह अटल बार काउंसिलिंग सदस्य, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एसडीएम न्यायिक मो. असलम, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार नम्रता मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन




समारोह के अंत में महासचिव राजीव तिवारी ने आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में टीम तत्परता से कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अभिनव कनौजिया ने की। इस अवसर पर अधिवक्ता वेदप्रकाश शर्मा, इच्छा तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, नवनीत चौबे, संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed