{"_id":"691a1f898bdb8c6dd1061847","slug":"nutan-is-building-a-bright-future-for-children-amethi-news-c-96-1-ame1002-152470-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्चों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहीं नूतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्चों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ रहीं नूतन
Mon, 17 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बियसिया की प्रधानाध्यापक नूतन सिंह ने समर्पण, संवेदनशीलता और नवाचार से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह बदल दिया है। वर्ष 2016 में जब उन्होंने विद्यालय में चार्ज लिया, उस वक्त नामांकन कम थे और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति भी नियमित नहीं रहती थी। नूतन ने इस चुनौती को स्वीकार किया। घर-घर संपर्क कर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया। बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षिक वातावरण देने का भरोसा दिलाया। मौजूदा समय में यहां 200 बच्चे नामांकित हैं।
नूतन ने कक्षा में गतिविधि आधारित शिक्षण को अपनाया। कहानी, गीत, चार्ट, खेल और विषय वस्तु से जुड़े अनुभवों के माध्यम से बच्चों को सीखने की प्रक्रिया में जोड़ा। कक्षा में बच्चे समूह में पढ़ाई करते हैं। चर्चा करते हैं और अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। इस पद्धति से पढ़ाई सहज हुई है और बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है। विद्यालय में कला, खेल, पठन–लेखन, संवाद, प्रस्तुतीकरण और विज्ञान आधारित गतिविधियां नियमित कराई जाती हैं। इन गतिविधियों ने बच्चों की सीखने की आदतों में उल्लेखनीय बदलाव किया है।
विद्यालय मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां लोग आते-जाते स्कूल का परिवेश देख प्रभावित होते हैं। नूतन रोजाना निर्धारित समय से पहले विद्यालय पहुंचती हैं। परिसर की स्वच्छता, प्रार्थना सभा की गुणवत्ता, कक्षा अनुशासन और बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर निरंतर ध्यान देती हैं। परिसर में सफाई, पौधों की देखभाल और सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था से माहौल अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विद्यालय के विद्यार्थियों ने ब्लॉक और जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वयं को साबित किया है। बच्चों के प्रदर्शन से अभिभावकों का विश्वास और मजबूत हुआ है। नूतन की कार्यशैली, नेतृत्व और शिक्षण के प्रति सजग दृष्टिकोण अन्य शिक्षकों के लिए मिसाल है।