फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Number of sick children and elderly increased due to change in weather

Amethi News: मौसम में बदलाव से बीमार बच्चों व बुजुर्ग की बढ़ी संख्या

Sun, 25 Feb 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Number of sick children and elderly increased due to change in weather
अमेठी सिटी। फरवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ ज्यादा जुट रही है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शनिवार को 567 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 418 मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय में 567 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। यहां गैलरी में बैठे राघीपुर गांव निवासी रामावती ने बताया कि उनकी बेटी सुरभि तीन-चार दिनों से सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाया है। वहीं, गौरीपुर गांव राम प्रकाश ने बताया कि बेटे शुभम् को कई दिनों से बुखार आ रहा है। राम बरन, फूलपती, कड़ेदीन व शिवराम ने बताया कि ठंड लगने से बुखार व जुकाम की परेशानी है। फिजिशियन को दिखाने आए है।
विज्ञापन

इसी तरह बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, सर्दी, खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। फिजीशियन डाॅ. शुभम पांडेय ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुचित ढ़ंग से हो रहा उपचार
अस्पताल की ओपीडी में जो भी मरीज आ रहे हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, हड्डी रोग से संबंधित मरीज आ रहे हैं। मरीजों को उपचार में परेशानी न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किया गया है।
-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed