{"_id":"67e300179cd6ae56210107e8","slug":"now-wheat-will-be-purchased-at-the-centers-for-12-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-137146-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब केंद्रों पर 12 घंटे खरीदा जाएगा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब केंद्रों पर 12 घंटे खरीदा जाएगा गेहूं
Wed, 26 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शासन ने गेहूं खरीद केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव किया है। अब क्रय केंद्र सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे, जिससे किसानों को अधिक समय तक सुविधा मिल सकेगी। अवकाश के दिन भी केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। पहले केंद्र सुबह 10 से शाम छह बजे तक ही खुले रहते थे, लेकिन अब खरीद की अवधि को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है।
किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार ने गेहूं खरीद नीति में संशोधन किया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी, हालांकि बाजार में गेहूं की कीमत 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी है। शासन का मानना है कि सीजन के दौरान किसानों की भारी भीड़ क्रय केंद्रों पर उमड़ती है, जिससे उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। समय सीमा बढ़ाने से किसानों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान में सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा है, क्योंकि बाजार में कीमत अधिक होने के कारण किसान व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं। वहीं आदेश का विपणन कर्मचारियों ने विरोध किया है। यूपी फूड सिविल एवं सिविल इम्प्लाइज इंस्पेक्टर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने बताया कि नए टाइम टेबल से कर्मचारियों को कठिनाई होगी। संगठन में 20 फीसदी महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनके लिए रात आठ बजे तक ड्यूटी करना मुश्किल होगा। संगठन ने प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद विभाग को मांग पत्र भेजकर इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। वरिष्ठ विपणन निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि नया आदेश मिल चुका है और अब क्रय केंद्र सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। फिलहाल किसान रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, लेकिन फसल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुई है।