फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now the trolley driver ran away after hitting the barrier at Shohrat crossing

Amethi News: पूरे शोहरत क्रॉसिंग पर अब बैरियर को टक्कर मार भागा ट्रॉला चालक

Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now the trolley driver ran away after hitting the barrier at Shohrat crossing
जगदीशपुर के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर लगा जाम। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। भारी वाहन चालकों की मनमानी व जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते निहालगढ़ की पूरे शोहरत रेलवे क्राॅसिंग पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को 11 दिनों के भीतर यहां तीसरी बार हादसा हुआ। एक ट्रॉला चालक बंद होते बैरियर को टक्कर मारते हुए भाग निकला। बैरियर क्षतिग्रस्त हो जाने से बाद स्लाइडिंग बूम लगाकर ट्रेनों की क्रॉसिंग कराई गई। इसके चलते वाहन सवारों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन नीतेश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर 11.56 बजे मालगाड़ी आने का संकेत मिलने पर बैरियर बंद कर रहे थे। इसी बीच अयोध्या से जगदीशपुर की तरफ जा रहा ट्राॅला चालक जबरन क्रॉसिंग पार करने लगा और बैरियर को टक्कर मारते हुए भाग निकला। बैरियर क्षतिग्रस्त होने की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी और तत्काल स्लाइडिंग बूम लगाकर मालगाड़ी को क्रॉस कराया। देर शाम बैरियर की मरम्मत होने के बाद क्राॅसिंग पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन




17 मार्च को डंपर से टकराई थी मालगाड़ी
शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर गत 17 मार्च को ट्रैक पर खड़े डंपर से मालगाड़ी टकरा गई थी। इस मामले की जांच चल रही है। इसके बाद 24 मार्च को ट्रक की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया था। आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अज्ञात वाहन चालक पर केस
बृहस्पतिवार को ट्रॉला की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने आरपीएफ को मेमो भेजकर दी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि वाहन संख्या के आधार पर केस दर्ज किया गया है। चालक वाहन सहित भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed