फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now hormone tests will be free.

Amethi News: अब हार्मोंस से जुड़ी जांचें होंगी निशुल्क

Wed, 01 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now hormone tests will be free.
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को हार्मोनल एनालाइजर व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें मिलीं हैं। इससे जल्द ही हार्मोन से जुड़ी थायराइड, एनीमिया, विटामिन प्रोफाइल सहित अन्य महंगी जांच यहां पर निशुल्क होंगी। इससे यहां आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



इस समय जिला अस्पताल में सीमित जांच सुविधाओं के चलते मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय संग धन भी खर्च करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत करीब 80 लाख रुपये से जिला अस्पताल परिसर में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) का निर्माण हो रहा है। लैब के क्रियाशील होने पर मरीजों को पूरे सप्ताह तीन शिफ्ट में 24 घंटे जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन



अभी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में केवल सामान्य जांच ही हो पाती है। सेंट्रलाइज्ड पैथोलॉजी शुरू होने पर हेमेटोलॉजी के तहत सीबीसी, प्लेटलेट्स काउंट व हीमोग्लोबिन, बायोकेमिस्ट्री में एलएफटी, केएफटी व लिपिड प्रोफाइल और एचआईवी, हेपेटाइटिस व यौन जनित रोगों की जांच हो सकेगी। इन सबके बीच पैथोलॉजी को हार्मोनल एनालाइजर व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की मशीनें मिल गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से हार्मोन से जुड़ी थायराइड, एनीमिया, विटामिन प्रोफाइल सहित अन्य महंगी जांच यहां पर निशुल्क होगी। जिला अस्पताल में औसतन 1200 की ओपीडी होती है। इसमें 250 से 300 मरीजों की जांच पैथोलॉजी में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द मिलने लगेगी जांच की सुविधा : सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण चल रहा है। बताया कि हार्मोनल एनालाइजर व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की मशीन आ गई है। जल्द ही मरीजों की जांच सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed