{"_id":"63a9eb144acd847756032469","slug":"now-24-hours-facility-of-pathology-test-will-be-available-in-district-hospital-amethi-news-lko663695135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब जिला अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा
विज्ञापन
अमेठी। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जल्द ही कैंसर, किडनी व लीवर समेत कई अन्य जांचें हो सकेंगी। अब तक इसके लिए लोगों को दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। यहां की पैथोलॉजी भी 24 घंटे संचालित होगी। इस कवायद को अमली जामा पहनाने के लिए आधुनिक मशीनों की स्थापना का काम शुरू हो गया है।
पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिला अस्पताल में संचालित पैथॉलोजी को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की कवायद शुरू की थी। एनएचएम की ओर से समेकित जिला स्तरीय पब्लिक हेल्प पैथोलॉजी केंद्र का संचालन किया जाना था।
लखनऊ की पीओसीटी सर्विसेस की ओर से आधुनिक मशीनों व उपकरणों की आपूर्ति कर दी गई। कंपनी के तकनीकी कर्मियों ने जिला अस्पताल में मशीनों की स्थापना का काम भी शुरू कर दिया है। व्यवस्था लागू होने के बाद जिलावासियों को पूरे सप्ताह तीन चक्र में 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। अभी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सामान्य की तरह ही जाचें हो रहीं हैं।
विज्ञापन
पूर्व में मिशन निदेशक एनएचएम की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार केंद्र को संचालित कराने के लिए पहले से जिला अस्पताल के सभी विंग में तैनात लैब कर्मचारियों को सूचीबद्ध किया जाना था। इसके बाद जिन पदों के लिए जरूरत होगी उसकी तैनाती एनएचएम की ओर से की जाएगी। वर्तमान में जिला स्तर पर सामान्य पैथोलोजी के अलावा टीबी, एचआईबी व गैर संचारी रोगों की जंाच के लिए अलग-अलग लैब कर्मचारियों की तैनाती है।
पैथोलॉजिस्ट डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में उनके साथ सिर्फ एक लैब टेकभनीशियन की तैनाती है। उन्होंने कहा कि एनएचएम की ओर से प्रस्तावित पैथोलॉजी संचालित कराने के लिए एक शिफ्ट में दस लैब टेकभनीशियन, पांच सहायक व चार स्वीपर की जरूरत होगी।
इसके अलावा हीमेटोलॉजी, बायो केमेस्ट्री व सीरोलॉजी के लिए एक चिकित्सक, एफएनएसी व माइक्रो बैक्टीरियोलॉजी के लिए अलग-अलग चिकित्सक की जरूरत होगी। मॉलीक्यूलर जांच के लिए एक वैज्ञानिक की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि मशीनों का स्थापना के बाद मानव संपदा की व्यवस्था होने पर केंद्र का संचालन नए तरीके से शुरू होगा।