फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to one former and two present village heads on irregular payment

Amethi News: अनियमित भुगतान पर एक पूर्व व दो वर्तमान ग्राम प्रधान को नोटिस

Thu, 13 Jun 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Notice to one former and two present village heads on irregular payment
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि का दुरुपयोग करना एक पूर्व और दो वर्तमान ग्राम प्रधानों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रथम दृष्टया जांच में मामला सही मिलने पर डीएम के निर्देश पर तीन ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में साक्ष्य समेत जवाब तलब किया है। जवाब न देने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बाजारशुकुल ब्लॉक की ग्राम पंचायत महोनापूरब गांव निवासी अजय कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी ने की तो मामला सही मिला। जांच के बाद पूर्व ग्राम प्रधान दुलारी को छह लाख 87 हजार 50 रुपए के अनियमित भुगतान का जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


वहीं, जगदीशपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पिछूती निवासी अमित कुमार सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों में 21 लाख से अधिक के अनियमित भुगतान की शिकायत की तो प्रकरण की जांच सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव से कराई गई। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही मिली। इसके बाद ग्राम प्रधान एकता मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। गौरीगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत राघीपुर निवासी हौसिला प्रसाद ने अंत्येष्टि स्थल व शौचालय निर्माण में चार लाख पांच हजार रुपये अनियमित भुगतान का आरोप लगाया तो मामले की जांच जिला कृषि अधिकारी ने की। जांच में कृषि अधिकारी ने भी अनियमितता की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट दी। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम निशा अनंत के निर्देश पर डीपीआरओ ने मनोज त्यागी ने एक पूर्व व दो वर्तमान ग्राम प्रधान को नोटिस जारी की है। जारी नोटिस में साक्ष्य सहित जवाब देने को कहा है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने कहा कि निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंचायतीराज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed