फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to 10 Anganwadi workers, job at risk

Amethi News: 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस, नौकरी पर संकट

Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 Anganwadi workers, job at risk
अमेठी सिटी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के समय कुछ महिलाओं ने सुविधा संपन्न होने के बाद भी कम आय का प्रमाणपत्र लगा दिया। जांच शुरू हुई है तो 10 कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं की नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन



महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बीते वर्ष जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती का आयोजन किया गया था। इस दौरान बहुत लंबी प्रक्रिया से महिलाएं गुजरीं। वहीं नियुक्ति का परिणाम आने के बाद विभाग पर कई तरह के आरोप भी लगे। इसमें गलत आय प्रमाणपत्र के प्रयोग की बात भी कही गई। डीएम संजय चौहान के निर्देश पर आय प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हुई तो 10 मामलों में गलती मिली है।
विज्ञापन




इसमें से पांच महिलाओं से पहले ही स्पष्टीकरण मांगा गया है, वहीं पांच अन्य को नोटिस दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि स्पष्टीकरण में उचित कारण नहीं मिला तो इन सभी की नौकरी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि 10 पद रिक्त होते हैं तो उनकी जगह नई नियुक्तियां की जाएंगी। बताया कि यदि कोई महिला नौकरी नहीं जॉइन करती है, तब दूसरी वरीयता को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed