फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice of termination of service to the cleaning worker absent for four years

Amethi News: चार साल से नदारद सफाई कर्मी को सेवा समाप्ति की नोटिस

Tue, 23 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of service to the cleaning worker absent for four years
2019 में निलंबित कर गौरीगंज ब्लॉक से किया था संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। अनियमितता व लापरवाही में निलंबित एक सफाई कर्मी चार साल से नदारद चल रहे हैं। सफाई कर्मी अब तक न तो संबद्धीकरण वाले ब्लॉक पहुंचे और न ही कोई जवाब दिया। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी जवाब नहीं देने पर डीपीआरओ ने उनके मूल पते पर सेवा समाप्ति की नोटिस भेजते हुए सात दिन में जवाब देने को कहा है।
भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी देवेंद्र कुमार को अनियमितता व लापरवाही बरतने पर 20 मार्च, 2019 को निलंबित कर दिया गया था। उन्हें गौरीगंज ब्लॉक से संबद्ध करते हुए वहीं के एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि निलंबन के बाद से सफाई कर्मी न तो संबंधित ब्लॉक में पहुंचे और न ही जांच अधिकारी के संपर्क में आए। जांच अधिकारी ने 28 मई, 2020 को डीपीआरओ को पत्र भेजकर अवगत कराया कि देवेंद्र कुमार अब तक नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद से डीपीआरओ कार्यालय से कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन देवेंद्र ने जवाब दिया और न ही संपर्क किया। लगातार समय देने के बावजूद नदारद रहने से नाराज डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने उन्हें अंतिम नोटिस जारी की है। इसमें कहा गया है कि सात दिन के अंदर संबंधित ब्लॉक नहीं पहुंचे और जवाब नहीं दिया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed