फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nomination

कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 16 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
nomination
गौरीगंज (अमेठी)। जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चल रही निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। इसके समाप्त होने के बाद कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव प्रकाशन व सचिव पुस्तकालय पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मध्यम उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत छह पदों पर एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच व शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 22 दिसंबर को मतदान व मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने के बाद एल्डर्स कमेटी की ओर से पिछले दिनों निर्वाचन कार्यक्रम की घोषण की गई थी। एल्डर्स कमेटी की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार व बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल होना था। बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल होने का समय बीतने के बाद कोषाध्यक्ष पद पर अनुपम सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सचिव प्रशासन पद पर सुनील कुमार मिश्र, सचिव प्रकाशन पद पर रमाशंकर यादव व सचिव पुस्तकालय पद पर मनोज कुमार का ही नामांकन पत्र दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर गिरिजा सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, राजकरन त्रिपाठी व राजेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो. इस्लाम व श्रीराम सरोज, मध्यम उपाध्यक्ष पद के लिए शिव प्रकाश द्विवेदी व संतोष कुमार शुक्ल, महामंत्री के लिए उमाशंकर मिश्र व राकेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए जमुना प्रसाद पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह, शारदा प्रसाद मिश्र, सुधीर कुमार श्रीवास्तव व शशिलेश शुक्ल ने तो कनिष्ठ सदस्य के लिए अरुण कुमार मौर्य, आशीष कुमार, मनीष यादव, राकेश कुमार, स्वामी नाथ, श्यामजी पांडेय, स्नेह सिंधु पांडेय व सर्वेश कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद बृहस्पतिवार को नामांकन पते की जांच व शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके पूरी होने के बाद एक पद में एक से अधिक उम्मीदवार होने की दशा में 22 दिसंबर को मतदान व मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जगदेव प्रसाद शुक्ल ने नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद एक पद पर एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 22 दिसंबर को मतदान व मतगणना होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed