फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Noise over women's reservation to divert attention from other issues: Akhilesh

अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण का शोर : अखिलेश

Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Noise over women's reservation to divert attention from other issues: Akhilesh
पूरे प्रेमशाह गांव के पास सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत कर
अमेठी शहर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण के मामले पर भाजपा को घेरते हुए सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं दिखती। इसलिए महिलाओं के लिए क्षेत्र और सीटें तय किए बिना ही भाजपा अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए महिला आरक्षण का शोर मचा रही है।
विज्ञापन



सपा अध्यक्ष सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय मुसाफिरखाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने महिला आरक्षण, जनगणना, लोकतंत्र, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की नीतियों पर सीधे सवाल उठाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने से आम लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है। मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। परेशान मजदूर जब अपनी मांग रखते हैं, तो उनकी बात नहीं सुनी जाती। नोएडा की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि श्रमिक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सच उजागर करने वाले पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं हैं। संविधान और लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थाओं को मजबूत करना जरूरी है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों का सम्मान अधिकारों की रक्षा से ही संभव है।


केवल प्रतीकात्मक सम्मान से समाज का विकास नहीं होगा। महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि बिना स्पष्ट योजना के इसे लागू करना संभव नहीं है। महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र तय नहीं किए गए हैं।



सवाल उठाया कि अमेठी और सुल्तानपुर में महिलाओं के लिए कौन सी सीटें सुरक्षित की गई है। कहा कि गौरीगंज सीट राजनीतिक रूप से चर्चा में रहती है। बिना स्पष्ट व्यवस्था के आरक्षण लागू नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed