{"_id":"6af8bb9f1c56ffbc5e01f622","slug":"no-land-measurement-despite-sdms-order-amethi-news-c-96-1-ame1029-180401-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसडीएम के आदेश के बाद भी पैमाइश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसडीएम के आदेश के बाद भी पैमाइश नहीं
Sun, 15 Nov 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। एसडीएम के आदेश के बाद भी खेत की पैमाइश नहीं हो रही है। थाना और तहसील समाधान दिवस में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे कटरा महारानी गांव निवासी सुंदरलाल ने अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि विपक्षी खेत की नाप नहीं होने दे रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन पर कब्जे, खेत की पैमाइश और रास्ते के विवाद से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मुंशीगंज थाने में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुछ फरियादियों को लेखपाल की गैरमौजूदगी के कारण मायूस लौटना पड़ा। राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें रवाना कीं।
नोहरेपुर गांव निवासी सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनके घर के पीछे जलनिकासी के लिए बनी नाली की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है। नाली के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
शाहगढ़ निवासी अहमदी ने बताया कि विपक्षी बार-बार उनके मकान का निर्माण रोककवा देते हैं, जबकि निर्माण पर कोई स्थगन आदेश नहीं है। शनिवार को लेखपाल ने उन्हें बुलाया था, मगर मौके पर मुलाकात नहीं हो सकी। शिकायत के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
अधिकारियों से रास्ता दिलवाने की मांग
संग्रामपुर। थाना प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में पूरे हरिवंश निवासी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि पड़ोसी उनके दरवाजे से सात फीट रास्ता ले चुके हैं, मगर अपने दरवाजे पर रास्ता नहीं दे रहे हैं। थाने के दरोगा और गांव के संभ्रांत लोगों के सामने समझौता हुआ था, मगर पड़ोसी उसे नहीं मान रहे हैं। रास्ते से आने-जाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। थाने से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। नोहरी का पुरवा पुन्नपुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि आबादी की जमीन पर रास्ते को लेकर पहले थाने में समझौता हुआ था। इसके बावजूद उन्हें आने-जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। रास्ता मांगने पर पड़ोसी मारपीट की धमकी देते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आवागमन के लिए रास्ता दिलाने की मांग की।