फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No entry into Ayodhya without invitation

Amethi News: बगैर आमंत्रण अयोध्या में प्रवेश नहीं

Thu, 11 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 11 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
No entry into Ayodhya without invitation
पुलिस वाहन की चेकिंग करती हुई
अमेठी सिटी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। बार्डर पर वाहनों की चेकिंग व निगरानी तेज करने के साथ 20 से 22 जनवरी के मध्य बिना आमंत्रण पत्र किसी भी व्यक्ति व वाहन को अयोध्या की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। अयोध्या जाने वाले रास्ते पर तीन स्थानों पर रोड ब्लाक किया जाएगा। पांच मार्गों पर बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


बाजार शुकुल के रीछ घाट, जगदीशपुर के हलियापुर बार्डर व इसौली घाट के पास बैरियर लगाकर रोड ब्लाक किया जाएगा। बैरियर से सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी जिनके पास आमंत्रण पत्र होगा। पत्रों की क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद अयोध्या जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

इन्हौंना, जगदीशपुर, कमरौली, मुसाफिरखाना व रायबरेली प्रतापगढ़ बार्डर के पास बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया जाएगा। जाम जैसी असुविधा से बचाने के लिए मुसाफिरखाना के अयोध्या बार्डर के पास होल्डिंग एरिया बनाई जाएगी। जहां अन्य वाहनों को खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। तीन स्थानों पर रोड ब्लाक किया जाएगा। जिले के सभी बार्डर पर बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। एएसपी व सभी सीओ लगातार निगरानी बनाए रखेंगे।

डा. इलामारन जी-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed