फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nine hours road block on sahjipur railway crossing

सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर नौ घंटे का रोड ब्लॉक

Sat, 26 Mar 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nine hours road block on sahjipur railway crossing
संग्रामपुर (अमेठी)। लखनऊ वाराणसी रेलवे ट्रैक की सहजीपुर क्रॉसिंग पर शनिवार को नौ घंटे का रोड ब्लॉक लेकर रेल पथ की मरम्मत की गई। इस दौरान रूट डायवर्जन होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अमेठी-प्रतापगढ़ संपर्क मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। इससे उन्हें परेशानी हुई। वहीं बड़े वाहनों को वापस जाते हुए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर मिसरौली रेलवे स्टेशन के आगे सहजीपुर क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे का रोड ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेलवे लाइन के ट्रैक पर स्लीपर, ट्रैक, पैरा मीटर व चकरेल को दुरुस्त किया गया। इस दौरान सड़क यातायात बंद होने से अमेठी-प्रतापगढ़ संपर्क मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को वापस जाकर लोहियानगर-कालिकन होते हुए अमेठी जाना पड़ा। वहीं अमेठी की तरफ से जाने वाले वाहनों को वापस आकर अम्मरपुर-छाछा-अंतू होते हुए प्रतापगढ़ जाना पड़ा। वहीं बाइक सवार आसपास की पुलियों के नीचे से जैसे तैसे निकले। वहीं अमेठी से संग्रामपुर रोड पर वाहनों की भीड़ लगी रही। रेल ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर दिन भर राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed