{"_id":"6924a7974f40830cd4034514","slug":"nihalgarh-station-will-be-equipped-with-modern-facilities-amethi-news-c-96-1-ame1002-152989-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा निहालगढ़ स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा निहालगढ़ स्टेशन
Tue, 25 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
. निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म पर इंटरलॉकिंग ईंट बिछाते श्रमिक। स
जगदीशपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निहालगढ़ रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जाना है। 12.60 करोड़ की लागत से परिसर को आकर्षक और हाईटेक संसाधनों से संवारने का काम तेजी से शुरू हो गया है। आने वाले समय में रेल यात्रियों को मेट्रो सिटी के रेलवे स्टेशनों जैसी सुविधा यहां मिलने लगेगी।
अमृत भारत योजना में निहालगढ़ स्टेशन को पुनर्विकास सूची में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को वर्चुअल माध्यम से प्रस्तावित परियोजना का शिलान्यास किया था। करीब 15 दिन पहले निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक और डीआरएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को नए डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। दो पोर्टिको, फूड प्लाजा, उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधा सहित फर्नीचर की व्यवस्था की जानी है।
एग्जीक्यूटिव लाउंज, व्यावसायिक बैठक कक्ष, लॉकर रूम और एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टॉल स्थानीय उत्पादों को नया मंच देंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में चौड़ी सड़कें, पार्किंग व्यवस्था, आकर्षक साइनेज, हरित पट्टी और स्थानीय संस्कृति का समावेश परिसर को निखारेगा। जल निकासी ढांचे को उन्नत किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस घड़ी, एलईडी बोर्ड और स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली लगाई जा रही है। 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनेगा। दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा, उन्नत प्लेटफार्म, आरामदायक शेड और बेहतर प्रसाधन निर्माणाधीन हैं। आधुनिक कोच गाइडेंस और ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड सूचना तंत्र को सशक्त करेंगे।
विज्ञापन
निहालगढ़ स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि पुनर्विकास प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं। जल्द ही रेल यात्रियों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।