फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Newly elected office-bearers took the oath.

Amethi News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Newly elected office-bearers took the oath.
जायस स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करते चिकित्सक। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की जिला शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जायस स्थित निजी होटल में हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. मोहित सिंह और अमेठी शाखा के संरक्षक व सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि चिकित्सकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघ मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। समयबद्ध पदोन्नति और नई नियमावली लागू कराने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सकों से जुड़े विषयों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ उनके हितों के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन



नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी के साथ काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चिकित्सकों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. राजीव सौरभ, डॉ. पीतांबर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed