फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Newborn dies after delivery, staff accused of beating mother

Amethi News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, कर्मियों पर प्रसूता की पिटाई का आरोप

Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, staff accused of beating mother
जगदीशपुर (अमेठी)। कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि प्रसव पूर्व अस्पताल कर्मियों ने उसकी पिटाई और जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो नवजात के इलाज में लापरवाही की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपों को लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। स्वास्थ्य विभाग में मामले की जांच करा रहा है।
विज्ञापन



भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के माहेमऊ निवासी आमना बानो को बुधवार प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि यहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी में प्रसव पीड़ा होने के दौरान पिटाई की और दर्द से करहाते हुए छोड़ दिया। आरोप है कि महिला ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन अस्पताल कर्मियों ने नवजात के उपचार में लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसे होश आया तो उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपों को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने अस्पताल से जुड़ा मामला होने के कारण शिकायत सीएमओ करने को कहा। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच हो रही है। मामला उपचार में लापरवाही से जुड़ा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग प्रकरण की विस्तृत जांच करेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार में लापरवाही की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर किया जाएगा।




एसीएमओ की अध्यक्षता में टीम गठित
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद उपचार में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed