{"_id":"6470f8d42bd9f00af407891b","slug":"new-government-in-the-city-thousands-of-hopes-amethi-news-c-13-1-256924-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शहर में नई सरकार, उम्मीदें हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शहर में नई सरकार, उम्मीदें हजार
Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 26 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी संग आदर्श शहर की स्थापना के संकल्प के साथ शुक्रवार को चारों निकायों में नव निर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई गई। समारोह में एसडीएम ने सभी अध्यक्षों और सभासदों को शपथ दिलाई।
शुक्रवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में गौरीगंज नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह व 25 सभासदों को एसडीएम राकेश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जायस में नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान तथा 25 सभासदों को एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने शपथ दिलाई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत अमेठी में नव निर्वाचित अध्यक्ष अंजू कसौधन व 12 सभासदों को एसडीएम प्रीति तिवारी तथा मुसाफिर खाना में नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश व 18 सभासदों को न्यायिक मजिस्ट्रेट राम केवल ने शपथ दिलाई। इसके बाद सभी अध्यक्षों और सभासदों ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इसके बाद अध्यक्षों ने सभासदों के साथ बैठक कर विकास की कार्य योजना तैयार की।
बगैर भेदभाव के होगा ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास: मंत्री
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना में आयोजित समारोह में कहा कि बगैर भेदभाव के ट्रिपल इंजन की सरकार में सभी वार्डों का विकास होगा। कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सभी वार्डों का विकास किया जाएगा।
समस्या के निराकरण की मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जिले की तीन सीटों पर अध्यक्ष और सभासदों को चुनने के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने अमेठी में कार्यकाल में 15 वर्षों से अधिक विकास कार्य कराने की बात कही। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि एवं प्रभारी मंत्री से नगर के ककवा रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण से आने वाली समस्या और बाईपास निर्माण के बाद जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की अपील की। अमेठी में कार्यक्रम को सुधांशु शुक्ला, चेयरमैन अंजू कसौधन, फूलचंद्र कसौधन ने संबोधित किया।
बारिश से कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था
अमेठी। नगर पंचायत के आवास विकास कालोनी सभागार स्थित बारात घर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां हो गई थी। करीब एक बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर लगा टेंट गिर गया और जल भराव हो गए। इसके बाद राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर स्थित सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दो सभासदों को अमेठी नपं कार्यालय में दिलाई शपथ
नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर तीन से मिथिलेश और वार्ड नंबर चार से कलावती आम आदमी पार्टी से सभासद निर्वाचित हुई हैं। राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होने के चलते आप सभासद मिथिलेश और कलावती नहीं गई। इसके बाद एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्षों की पांच प्राथमिकताएं
नगर पंचायत अमेठी से भाजपा की नव निर्वाचित अध्यक्ष अंजू कसौधन ने पांच प्राथमिकताओं में से सबसे पहली प्राथमिकता कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के निर्माण पर करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत के सीमा विस्तार, अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण व सुंदरीकरण, नगर की साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की बात कही।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने पहली प्राथमिकता पार्क का निर्माण कराने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सत्संग हाल निर्माण, सभी वार्डों में मॉडल बारात घर निर्माण, अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण एवं नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की स्थापना कराने की बात कही है। गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह ने पहली प्राथमिकता शहर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की बात कही। इसके अलावा सभी वार्डों में पार्क, बारात घर का निर्माण, पात्र लाभार्थियों को आवास दिलाने, सभी वार्डों में पेयजल प्रशाधन की व्यवस्था तथा सभी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया जाएगा। जायस नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान का कहना है कि सड़कों का निर्माण, वार्डों में शुद्घ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, गलियों में इंटर लाकिंग व गरीबों को आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, सुधांशु शुक्ल, सपा विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।