फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   new agriculture office about to ready

कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा का प्रशासनिक भवन तैयार

Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
new agriculture office about to ready
जगदीशपुर (अमेठी)। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले कभी भी इसका लोकार्पण किया जा सकता है। यह केंद्र आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से संबद्ध रहकर काम करेगा। केवीके की स्थापना के लिए करीब साढ़े तीन वर्ष पहले 13 अप्रैल 2018 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भूमि पूजन कर इसकी शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

केवीके का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम कर रही है। निर्माण संस्था ने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन केंद्र के प्रशासनिक भवन को बनाकर तैयार कर दिया है। प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष के लिए एक और अन्य स्टॉफ के लिए दो कमरे बनाए गए हैं। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों के लिए सात कमरों के अलावा प्रयोगशाला कक्ष व किसान प्रशिक्षण सभागार बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में 24 घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र एवं म्यूजियम के बनने से किसानों को अत्याधुनिक नवीनतम कृषि तकनीक और विभिन्न प्रदर्शनों द्वारा जागरूक किया जा सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आरके आनंद ने बताया कि प्रशासनिक भवन को कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर कर दिया है। जल्दी ही इसके लोकार्पण की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र का लोकार्पण होने के बाद किसानों को नई तकनीकी से खेती करने का प्रशिक्षण मिल सकेगा। गेहूं, धान, गन्ना, फल, मशरूम, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन और सब्जी उत्पादन की जानकारी कृषि वैज्ञानिक किसानों को देंगे।

इन कार्यों को भी पूरा किया जा रहा
कुल 30 एकड़ भूभाग में फैले इस केंद्र की 1864 वर्ग मीटर बाउंड्रीवॉल का निर्माण चल रहा है। बाउंड्रीवॉल के निर्माण पर 1.49 करोड़ रुपये की लागत आनी है। 1.68 लाख रुपये की लागत से गेट का निर्माण भी चल रहा है। 15 लाख रुपये की लागत से 585 वर्ग मीटर सीसी रोड का निर्माण भी कैंपस के भीतर प्रस्तावित है। इसका कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed