फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   National Lok Adalat on 13th

Amethi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को

Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 13th
अमेठी सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितंबर को सभी राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबित मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत से वादकारियों को त्वरित और सस्ता न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वसूली, किरायेदारी विवाद, मोबाइल और केबल नेटवर्क से जुड़े प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावे, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम, स्टाम्प, राजस्व, चकबंदी, श्रम और नगर पालिका टैक्स वसूली से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन



सचिव ने बताया कि जिला स्तर पर सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वादकारियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान कराएं। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्व न्यायालयों में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed