फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   musafirkhana road issue reached to highcourt

कोर्ट पहुंचा मुसाफिरखाना की दो सड़कों का मामला

Thu, 23 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
musafirkhana road issue reached to highcourt
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना ब्लॉक क्षेत्र की दो सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं होने से नाराज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने विधायक की ओर से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग से पूरे मामले में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

अपनी विधानसभा क्षेत्र की दो जर्जर सड़कों (कादूनाला-थौरी व मुसाफिरखाना-पारा) को लेकर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह अरसे से आंदोलनरत हैं। सड़क की मरम्मत के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाने के अलावा प्राक्कलन समिति गठित कराने, विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने और अनशन करने तक से बात नहीं बनने पर 11 नवंबर को विधायक ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नौ किलोमीटर लंबे कादूनाला-थौरी मार्ग पर श्रमदान किया।
विज्ञापन

विधायक ने बीते दिनों दोबारा डीएम को ज्ञापन देकर दोनों सड़कें बनवाने के लिए एक माह का समय दिया था। यह अवधि पूरी होने के बाद विधायक ने अब हाईकोर्ट लखनऊ में जनहित याचिका दाखिल की। कोर्ट ने जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। विधायक ने कहा कि सड़कों के दुरुस्त होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed