फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Musafirkhana bus stop will be rejuvenated, Rs 1.36 crore released from the government

Amethi News: मुसाफिरखाना बस स्टॉप का होगा कायाकल्प, शासन से 1.36 करोड़ रुपये जारी

Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Musafirkhana bus stop will be rejuvenated, Rs 1.36 crore released from the government
मुसाफिरखना बस अड्डा।
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना कस्बे में संचालित बस स्टॉप का जल्द ही नवनिर्माण होगा। उच्चीकरण संग आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी भी मिल गई। मंजूरी के बाद 1.36 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। धनराशि जारी होने के बाद परिवहन विभाग प्रस्तावित कार्य नामित कार्यदायी संस्था से पूरा करवाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मुसाफिरखाना कस्बा स्थित परिवहन निगम बस स्टॉप के दिन बहुरने वाले हैं। बरसात में जलभराव संग यात्री सुविधाओं की कम से जूझ रहे बस स्टॉप के नवनिर्माण की योजना बनाई गई है। परिवहन विभाग की ओर से बस स्टॉप के उच्चीकरण संग यात्री सुविधाओं से लैस करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी संग प्रस्तावित कार्य पूरा करने के लिए एक करोड़ 36 लाख रुपये जारी भी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव केपी सिंह ने प्रस्ताव मंजूर होने व धनराशि जारी का पत्र जारी करते हुए मानक के अनुसार निर्धारित समय में पूरा करने की बात जिम्मेदारों से कही है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद परिवहन विभाग नामित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर कार्य शुरू करवाने की कोशिश में जुटी है। उम्मीद है कि करीब छह माह में प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बस की प्रतीक्षा करने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ये कार्य हैं प्रस्तावित
मुसाफिरखाना बस स्टॉप के सड़क के नीचे होने से नए भवन का निर्माण उच्चीकृत करते हुए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा के साथ रेस्तरां जैसी सुविधाएं होंगी। अधिकारी, चालक और कंडक्टरों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। डिस्पले बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को बस के लोकेशन की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम
सहायक प्रबंधक वीके शुक्ल ने बताया कि शासन से मुसाफिरखाना बस स्टॉप के नवनिर्माण प्रस्ताव को स्वीकृत मिल चुकी है। शासन से नामित कार्यदायी संस्था की मदद से समय से प्रस्तावित कार्य पूरा करवाया जाएगा। बस स्टॉप के नवनिर्माण संग आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed