{"_id":"6a4958db33fe8b79900665c6","slug":"murdered-girlfriend-for-refusing-to-marry-amethi-news-c-96-1-ame1002-169828-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी से इन्कार पर की थी प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी से इन्कार पर की थी प्रेमिका की हत्या
Sun, 05 Jul 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जंगलरामनगर के रणवीर नगर निवासी काजल (19) की हत्या उसके प्रेमी सुरजीत ने शादी के लिए साथ चलने से इन्कार करने पर कर दी थी। वारदात के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के कमलानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ। शनिवार को एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा किया।
मंगलवार देर रात काजल घर से निकली थी। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पिता की तहरीर पर सुरजीत और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल से मृतका का मोबाइल नहीं मिला। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि काजल और सुरजीत की पहचान करीब ढाई वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काजल को मिलने के लिए बुलाया और शादी के लिए साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल लेकर वहां से निकल गया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। खुलासा करने वाली 10 पुलिस टीम को 35 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।