{"_id":"667498ab547cfb19a001b2d2","slug":"murder-case-registered-against-two-in-drivers-death-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-120728-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चालक की मौत मामले में दो पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चालक की मौत मामले में दो पर हत्या का केस दर्ज
Fri, 21 Jun 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा मोड़ के पास स्थित एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले चालक के शव के मामले में मृतक के पिता ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है।
रायबरेली जिला स्थित मिल एरिया थानाक्षेत्र निवासी डीसीएम चालक शैलेंद्र तिवारी (32) का शव सोमवार को कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा मोड़ स्थित एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय में आंगन के जाल से लटकता मिला था। चालक के मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मौखिक आरोप लगाते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर चले गए।
बृहस्पतिवार को शैलेंद्र के पिता ज्ञानचंद्र तिवारी ने तहरीर देकर रंजिश में बाजारशुकुल के साधरमऊ निवासी उमेश तिवारी व जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के जमलापुर निवासी हरिशंकर पांडेय पर हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।