फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   murder amethi injured case

Amethi News: घायल प्रेमी पर दर्ज हुआ प्रेमिका की हत्या का केस

Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
murder amethi injured case
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रामशाहपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई घटना में पुलिस ने घायल प्रेमी पर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने और स्वयं आत्महत्या करने की कोशिश का केस दर्ज किया है। प्रेमी युवक ट्रामा सेंटर में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने ट्रामा में युवक पर पहरा कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

रामशाहपुर निवासी राम कुमार की 18 वर्षीय पुत्री कविता और सुरेश के पुत्र संजय एक दूसरे के प्रेम में थे। शुक्रवार की देरशाम शाम कविता के घर में मृत और संजय घर के बाहर तड़पता मिला था। दोनों का गला धारदार चाकू से रेता हुआ था।
विज्ञापन

युवक के घर में युवती का शव लहूलुहान हालत में मिला। चारपाई के नीचे खून से सना चाकू बरामद भी हुआ था। युवक को आनन फानन में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां रात में चिकित्सकों ने उसकी श्वास नली का ऑपरेशन किया। हालांकि युवक खतरे से बाहर नहीं बताया जा रहा। देररात युवती के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने घायल युवक संजय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंगाली जा रही दोनों की कॉल डिटेल
शुक्रवार रात पहुंचे एसपी डॉ. इलामारन जी. ने दोनों परिवार के साथ ही ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी हासिल की। एसपी ने मृत युवती का मोबाइल सर्विलांस सेल को देकर उसका डाटा खंगालने का निर्देश दिया। सर्विलांस सेल किशोरी के मोबाइल का सीडीआर निकलवाने के साथ ही अन्य जानकारी एकत्र करने में जुटी है।
चारपाई के पास लटकी मिली थी रस्सीपुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस चारपाई पर युवती मृत मिली थी, वहां एक रस्सी भी लटकती पाई गई। अंदाजा लगाया जा रहा कि पहले दोनों ने फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं होने के बाद गला रेत की आत्महत्या की कोशिश की।



अभी युवक को बोलने की मनाही
घायल युवक बात करने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों ने मना भी किया है। स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जागएा। बयान से ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी। गांव में स्थिति सामान्य है। फिर भी शांति व्यवस्था को देखते हुए थाने की फोर्स तैनात की गई है। डॉ. इलामारन जी.-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed