{"_id":"6797dcb1282814cbef073680","slug":"mp-listened-to-peoples-problems-amethi-news-c-96-1-ame1002-133815-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Tue, 28 Jan 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक दिवसीय दौर पर अमेठी पहुंचे सांसद ने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनते हुए निस्तारण का भरोसा दिलाया।
सांसद किशोरी लाल शर्मा सोमवार को जगदीशपुर ब्लॉक के कचनाव गांव में अशोक कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों संग स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद अमेठी ब्लॉक के गोसाईगंज में रमाशंकर तिवारी व लालजी शुक्ल और भेटुआ ब्लॉक के हारीपुर सूर्यभान तिवारी की ओर से आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कंबल वितरित करने के बाद लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। कांग्रेस की परंपरा लोगों की सेवा करना है। उसी परंपरा का निर्वहन वह भी कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र के विकास का काम आपकी राय पर होगा। इस दौरान लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए अफसरों से दूरभाष पर बात कर निस्तारित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुंशीगंज के एचएल, गन फैक्टरी का भ्रमण किया। कार्यक्रम में सांसद के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, राजेश श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, विजय पासी, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।