{"_id":"69c7b4bd4732f040eb00fe14","slug":"mp-kishori-lal-says-foreign-policy-has-failed-government-fails-to-distinguish-between-friends-and-foes-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 'विदेश नीति फेल', सांसद किशोरी लाल बोले- सरकार को नहीं दिखता दोस्ती-दुश्मनों में फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 'विदेश नीति फेल', सांसद किशोरी लाल बोले- सरकार को नहीं दिखता दोस्ती-दुश्मनों में फर्क
Sat, 28 Mar 2026 04:30 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:30 PM IST
सार
अमेठी में सांसद किशोरी लाल ने कहा कि आज विदेश नीति फेल है। सरकार को दोस्ती-दुश्मनों में फर्क नहीं दिखता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद किशोरी लाल शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
'सरकार की विदेश नीति से न तो जनता और न ही विपक्ष संतुष्ट नहीं है। विदेश नीति पूरी तरह फेल है। सरकार को दोस्तों और दुश्मनों में फर्क नहीं दिखता है। अमेरिका के दबाव में सरकार पूरी तरह है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलिंडर के संकट का दंश देश की जनता झेल रही है।' ये बातें कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसके दबाव में झुके हुए हैं। बात अमेरिका करता है, हम बाद में बात करते हैं। प्रधानमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए। भारत एक प्रभुत्व संपन्न देश है, देश को अपनी नीतियां स्वयं तय करने का अधिकार है।
विज्ञापन
Trending Videos
खाड़ी देश 70 फीसदी ऊर्जा की पूर्ति करते हैं
अमेरिका ना कहे कि आपको 30 दिन की छूट दी जा रही है, आप रूस से तेल खरीद लो। ये अधिकार देश का है, हमें किसी के रहमोकरम पर नहीं। हमें जहां सस्ता तेल व सामान मिलेगा, वहां से हम अपना सामान खरीदेंगे। खाड़ी देश 70 फीसदी ऊर्जा की पूर्ति करते हैं।ईरान ने कहा कि भारत की जनता के लिए जहाज अपने क्षेत्र से जाने देंगे न कि देश की सरकार के लिए। ये दुर्भाग्य पूर्ण है। भारत की जनता ईरान के साथ खड़ी है, जनता इस युद्ध को समझ रही है। कमर्शियल गैस बंद होने को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल, हॉस्टल और वैवाहिक कार्यक्रम में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके संबंध में अफसरों को भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
स्टॉक है तो गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए
रसोई गैस की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि अगर स्टॉक है तो लोगों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। अगर, सरकार के पास बफर स्टॉक है तो पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध कराया जाए। लोग भी पैनिक न हों और शासन व सरकार को तेल उपलब्ध कराया जाए।सांसद ने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, जबकि धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है। जनता का पैसा है, विकास कार्यों में लगने वाले पैसे का सदुपयोग हो। गांव में बने शौचालय मानक विहीन हैं। उसमें भूसा लकड़ी आदि पड़ा हुआ है।
