{"_id":"67f02ea783183bbf0101e8fc","slug":"movement-of-50-thousand-people-will-be-easy-amethi-news-c-96-1-ame1002-137733-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम
Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना क्षेत्र से गुजरने वाले बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा मार्ग का 19.50 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। एक साल में प्रस्तावित कार्य पूरा होगा। मार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद 50 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा, साथ ही जाम से निजात मिलेगी।
मुसाफिरखाना क्षेत्र में अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा-गाजनपुर दुवरिया गांव को जोड़ते हुए हाईवे को आपस में जोड़ने वाला मार्ग जल्द ही चौड़ा नजर आएगा। अब तक मार्ग के सिंगल व जर्जर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इतना ही नहीं मार्ग के जर्जर होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे थे। लोगों की परेशानी को दूर करने संग दो प्रमुख मार्ग को आपस में जोड़ लोगों को सुविधा देने के लिए गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गत दिनों लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा था।
पत्र मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाया। सर्वे में मार्ग के जर्जर होने के साथ चौड़ीकरण की आवश्यकता सामने आई। इसके बाद विभाग ने निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार कर शासन को भेजते हुए मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 19.50 करोड़ की मांग की। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि जारी करते हुए एक साल में प्रस्तावित कार्य पूरा करते हुए पांच साल तक अनुरक्षण भी करने की जिम्मेदारी दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एक साल में पूरा होगा कार्य
लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निविदा भी प्रकाशित हो गई है। ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। इसके बाद अवर अभियंता की निगरानी में निर्धारित समय सीमा एक साल में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।