फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Motorcycle struck by a vehicle; woman dies, son and brother-in-law injured

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत, बेटा व देवर घायल

Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle struck by a vehicle; woman dies, son and brother-in-law injured
जामों के गोरियाबाद गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर बुधवार रात जायस कस्बे के जगदीशपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा और देवर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में रायबरेली स्थित एम्स रेफर किया गया है। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जामों के गोरियाबाद निवासी आयशा बानो (57) बुधवार रात अपने बेटे जावेद (19) और देवर हसन रजा (45) के साथ बाइक से जायस के बेहटा बख्शी का पुरवा स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। तीनों टांडा-बांदा हाईवे पर जायस कस्बे के जगदीशपुर मोड़ पर पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया और परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने आयशा बानो को मृत घोषित कर दिया। वहीं जावेद और हसन रजा की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रायबरेली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट पहन रखा था। मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में बाइक आ गई। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आयशा बानो की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी बेटियां शमा बानो, कमरून निशा, समीरून निशा, रुकसाना और नफीसा मां को याद कर बिलख रही हैं। बेटे इजराइल और असलम भी गमगीन हैं। घर पर रिश्तेदारों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed