फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Motivated to vote by applying henna, wrote letter to parents

Amethi News: मेहंदी लगाकर मतदान के लिए किया प्रेरित, अभिभावकों को लिखी चिट्ठी

Mon, 18 Mar 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Motivated to vote by applying henna, wrote letter to parents
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही पत्र लेखन व रैली निकाली गई। कार्यक्रम के जरिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

गौरीगंज के सारीपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रा सूबिया ने मेरा वोट मेरा भविष्य के साथ 20 मई को अनिवार्य रूप से बूथ पहुंच मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। इसी कॉलेज की साबरीन ने बढ़ाएं कदम मतदान कर बनें जिम्मेदार नागरिक की थीम के साथ हाथों पर मेहंदी लगाई। प्रधानाध्यापिका पूनम ने बताया कि मेहंदी के अतिरिक्त बच्चों ने पत्र लिखकर अभिभावकों से 20 मई को बूथ पर पहुंच मतदान कर जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सिंहपुर के जगतपुर में स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। मुसाफिरखाना शाहपुर में मानव श्रृखंला बनाकर वोट लिखकर लोगों को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया। बेसरा पश्चिम में बच्चों ने मतदान वोट फाॅर बेटर इंडिया का पोस्टर तैयार करते हुए सेल्फी लेकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed