फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mobile phones and gadgets will not be allowed in the counting premises.

Amethi News: मतगणना परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन व गैजेट्स

Tue, 28 May 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones and gadgets will not be allowed in the counting premises.
चार जून को गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में विधानसभावार होगी मताें की गिनती
विज्ञापन

तैयारियां पूरी करने में जुटा जिला प्रशासन, विजय जुलूस पर भी लगाई गई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में चार जून को जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी, वहीं सलोन विधान सभा की मतगणना रायबरेली में होगी। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन व इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही विजय जुलूस निकालने पर भी रोक लगाई गई है।
डीएम निशा अनंत ने बताया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र के तिलोई, जगदीशपुर, गौरीगंज एवं अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती चार जून को गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी। वहीं सलोन विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती रायबरेली के आईटीआई गोरा बाजार में संपन्न होगी। बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग मतगणना हालों में ईवीएम की मतगणना के लिए 14 टेबल निर्धारित की गई है। जगदीशपुर विधानसभा की मतगणना एमपी हाल में, गौरीगंज विधानसभा की मतगणना होल्डिंग हाउस में, अमेठी व तिलोई विधानसभा की मतगणना क्रमशः ब्यॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल में होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए एमपी हाल में 12 टेबल पर निर्धारित किया गया है। ईटीपीवीएस की स्कैनिंग एमपी हाल से लगे कक्ष में 8 टेबल पर करायी जाएगी। बताया कि उम्मीदवार प्रत्येक मतगणना एवं स्कैनिंग टेबल पर अपना एक-एक मतगणना अभिकर्ता एवं आरओ टेबल पर टैबुलेशन कार्य के निरीक्षण हेतु एक अतिरिक्त मतगणना अभिकर्ता की नियुक्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक मतगणना अभिकर्ता प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए खानपान की व्यवस्था किए जाने हेतु नियुक्त कर सकते हैं। मतगणना अभिकर्ता अपने साथ प्रारूप-18, आईडी कार्ड, किस टेबल के लिए नियुक्त है आदि के अंकन वाला बैज (पास) अनिवार्य रूप से लेकर जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता को अपने साथ पेन/पेंसिल, सादा कागज/नोटपैड एवं 17ग की डुप्लीकेट प्रति ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा
डीएम निशा अनंत ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है। सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के अन्य इंतजाम रहेंगे। बिना पास के किसी को भी परिसर में इंट्री नहीं मिलेगी। टेबलों पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई तक जमा करें मतगणना अभिकर्ताओं की सूची
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले समस्त उम्मीदवार प्रारूप 18 दो प्रतियों में अपने मतगणना अभिकर्ताओं की सूची एवं उनकी दो-दो पासपोर्ट साइज की फोटो सहित आवेदन पत्र अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में 31 मई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। तथा नियत समय पर मतगणना अभिकर्ताओं के मतगणना पास प्राप्त कर लें, मतगणना के दिन प्रत्येक मतगणना अभिकर्ता को अपने पास मतगणना पास रखना अनिवार्य होगा, मतगणना पास के बिना मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed