फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MLC election will be conducted today at 28 centres

आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा एमएलसी प्रत्याशियों का भाग्य

Fri, 08 Apr 2022 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
MLC election will be conducted today at 28 centres
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को 28 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव में 3895 वोटर हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहुंच गई हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर केंद्रीय रिजर्व बल के साथ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद क्षेत्र के चुनाव के लिए शनिवार को 28 केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें सुल्तानपुर में 15 व अमेठी में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 3895 मतदाता बनाए गए हैं। इसमें सुल्तानपुर के 2220 व अमेठी के 1675 मतदाता शामिल हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 95 मतदान कार्मिक नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चुनाव का कार्य देख रहीं एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि सभी चार तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। कुल 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर मतदान संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना करने के बाद सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की जानकारी ली। मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं को भी जांचा। जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने क्षेत्र के केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया।
70 मतदाताओं को दिए गए सहायक
एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि 70 मतदाताओं ने मतदान के लिए सहायक की मांग की थी। सभी का आवेदन पत्र आरओ सुलतानपुर को भेज दिया गया था। आरओ की संस्तुति के आधार पर सभी 70 मतदाताओं को सहायक दे दिया गया है।
सीआरफीएफ के जिम्मे होगा बूथ
एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आधा सेक्शन सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बूथ का जिम्मा सीआरएफ पर होगा। परिसर में पीएसी बल व नागरिक पुलिस फोर्स लगाई गई है। सभी केंद्रों पर संबंधित थाना प्रभारी की स्थायी रूप से ड्यूटी लगाई गई है। जिले के चारों सर्किल के सीओ को पुलिस जोनल अफसर नामित किया गया है। सीओ अपने क्षेत्र के बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे।
भ्रमणशील रहेंगे जिला स्तरीय अफसर
चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिले का प्रशासनिक अमला भी भ्रमणशील रहेगा। पूरा दिन डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह बूथों का भ्रमण करेंगे। इसी तरह एएसपी व एडीएम, सीओ तथा एसडीएम भी भ्रमणशील रह कर शांति से मतदान संपन्न कराने का काम करेंगे।
153 निरक्षरों को दिया गया सहयोगी
एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से निरक्षर वोटरों ने सहयोगी देने की मांग की थी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि 153 निरक्षर वोटरों को सहयोगी दिया गया है। इसमें अमेठी के 89 व सुल्तानपुर के 64 निरक्षर वोटर शामिल हैं।

बरात घर में जमा होंगी मतपेटियां
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार के पीछे स्थित नगर पालिका के सामुदायिक मिलन केंद्र को एमएलसी चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शाम को मतदान की समाप्ति के बाद अमेठी व सुल्तानपुर जनपद की मतपेटियां सामुदायिक मिलन केंद्र में जमा होंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed