फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minister of State Mayankeshwar Sharan Singh became the president

Amethi News: राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बने अध्यक्ष

Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minister of State Mayankeshwar Sharan Singh became the president
तिलोई के आरबीएस कालेज में पौधरोपण करते राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रबंधक मृगांकेश्वर शरण
तिलोई (अमेठी)। कस्बा स्थित राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज में रविवार को साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें मृगांकेश्वर शरण सिंह को तीसरी बार प्रबंधक चुना गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी जिला विद्यालय निरीक्षक से नामित पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग ने की।
विज्ञापन



साधारण सभा के कुल 69 सदस्यों में से 58 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और राजा विश्वनाथ शरण व राजा मोहन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभा में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को अध्यक्ष और विनय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन




चुनाव के बाद मयंकेश्वर शरण सिंह, मृगांकेश्वर शरण सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभा में रमेश कुमार सिंह, संतबख्श सिंह, शिवानंद सिंह, समरबहादुर सिंह, घनश्याम सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, धर्मेश मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed