फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Middle aged man dies in suspicious circumstances, accused of murder

Amethi News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man dies in suspicious circumstances, accused of murder
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाने के भिटवा मजेर मडेरिका गांव में शुक्रवार को अधेड़ का पड़ोसियों से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। अधेड़ गिरकर घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हत्या की असल वजह जानने के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी गया प्रसाद (50) का पड़ोसी राजकुमार कश्यप से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को किसी बात से नाराज राजकुमार कश्यप, यशोदा देवी, समुन, कोमल व काजल घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। गया प्रसाद ने मना किया तो हाथापाई शुरू हो गई। बीच-बचाव के बाद पत्नी सावित्री ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए गया प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच पत्नी ने पड़ोसियों के खिलाफ पति की हत्या करने की तहरीर दी है। तहरीर देने के बाद भी केस नहीं दर्ज होने पर सावित्रीने रविवार को एसपी डॉ. इलामारन जी. को शिकायती पत्र देते हुए केस दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शिवांकात पांडेय ने बताया कि मौके पर कोई भी मारपीट की घटना नहीं हुई है। कहासुनी के दौरान हार्ट अटैक से गया प्रसाद की मौत हुई है। पत्नी पड़ोसियों को फर्जी फंसाना चाह रही है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed