फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Middle-aged killed, two injured due to house collapse

मकान ढहने से अधेड़ की मौत, दो घायल

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged killed, two injured due to house collapse
25 : संग्रामपुर : मधुपूर खदरी गांव में गिरा कच्चा मकान। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर/अमेठी। अति वृष्टि व सीलन के चलते मकान गिरने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को मकान ढहने से जहां एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में मां-बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधुपुर खदरी के रहने वाले गयादीन (58) शुक्रवार की सुबह सफाई में जुटे थे। इसी बीच बरसात व सीलन के कारण कच्ची दीवार उन पर गिर गई। मलबे में दबने से अधेड़ के कान से खून आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामसभा प्रधान प्रतिनिधि रवि कुमार ने स्थिति को देखते हुए स्थानीय थाना व क्षेत्रीय लेखपाल को फोन के माध्यम से अवगत कराया।
गयादीन परिवार का मुखिया था। उसके चार बेटे हैं लेकिन रोजी-रोटी के लिए बाहर मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। मौके पर मौजूद बहू ने लोगों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह ही दूसरी घटना अमेठी के कालू का पुरवा गांव में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मपाल का मकान गिरने से उनकी पत्नी सावित्री और बेटी प्रिया घायल हो गईं। गांव निवासी कप्तान का भी मकान आंशिक रूप से गिर गया। लोहरता गांव निवासी रामकिशन का भी मकान बारिश के चलते धराशाई हो गया। नोनियापुर निवासी मंसूर अली का मकान भी बारिश के चलते गिर गया है।
दो मवेशियों की मौत
बाजार शुकुल। बुधवार से शुरू बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी है। बारिश में अंदीपुर गांव मजरे बूबूपुर निवासी सदाशिव साहू का कच्चा मकान ढह जाने से पड़ोस में बंधी पूर्वी दीन पासी के दो मवेशियों की दबकर मौत हो गई। इसी गांव के सहज राम साहू का भी मकान ढह गया।

तेंदुआ गांव निवासी गीता देवी, लल्लूू तिवारी, रवि शंकर, सत्यवती व माला समेत करीब आधा दर्जन लोगों के कच्चे मकान ढह गए। मवैया रहमतगढ़ गांव निवासी रामकृष्ण का मकान ढह जाने से पूरा कुनबा तिरपाल के नीचे गुजर-बसर करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed