Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Merit based scholarship exam will be held today

Amethi News: आज होगी योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 05 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Merit based scholarship exam will be held today
अमेठी। राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में पंजीकृत 2,213 परीक्षार्थी को शामिल होंगे। इसके लिए नोडल अफसर तैनात करने के साथ अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े, इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 2,213 बच्चों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। सीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर की निगरानी में परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने पर मेधावी को राजकीय या एडेड इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण करने पर 48 माह तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन ब्लॉकों के कॉलेज बनाए गए केंद्र
केंद्र का नाम - ब्लॉक - आवंटित परीक्षार्थी
जीजीआईसी गौरीगंज - गौरीगंज - 250
जीजीआईसी अमेठी - अमेठी - 250
जीजीआईसी मुसाफिरखाना - मुसाफिखाना - 250
जीजीआईसी शुकुल बाजार - शुकुल बाजार - 250
जीजीआईसी शाहगढ़ - शाहगढ़ - 250
जीजीआईसी अमेठी - अमेठी - 250
जीआईसी फुरसतगंज - बहादुरपुर - 250
जीआईसी टीकरमाफी - जामो - 250
जीआईसी इन्हौना - सिंहपुर - 230

नकल विहीन होगी परीक्षा
डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए सिटिंग प्लान समेत सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। जिले में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed