फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Melting increased due to drizzle, heater and bonfire became support

Amethi News: बूंदाबांदी से बढ़ी गलन, हीटर और अलाव बने सहारा

Fri, 05 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to drizzle, heater and bonfire became support
अमेठी सिटी। सर्दी के बीच बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी हुई। सुबह हुई बूंदाबांदी से गलन बढ़ गई। सूर्य देव का भी लोग दर्शन नहीं कर पाए। मौसम खराब होने के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खेती किसानी की दृष्टिकोण से यह बारिश संजीवनी साबित हुई। बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। सुबह सात बजे के बाद आसमान में कोहरे व धुंध का प्रकोप शुरू हुआ जो करीब 11 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद सूर्य देव का दर्शन होने के बजाय बादल छा गए। बूंदाबांदी होने के कारण गलन में वृद्धि हुई है। इससे लोगों को बचाव के लिए आग का सहारा लेना पड़ा। शीत लहर का असर बाजार में भी नजर आया। बाजार में आम दिनों के सापेक्ष लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

शीत लहर चलने के बाद दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। लोगों ने घरों व दुकान पर अलाव व हीटर का सहारा लिया। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखी। बुजुर्गों व बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा दिखायी दिया।
विज्ञापन

फसलों के लिए बनी संजीवनी बारिश
बृहस्पतिवार को अचानक से हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए संजीवनी बनी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद है। यदि आगामी दिनों में तीव्र बारिश होती है। तिलहन फसल के लिए नुकसान देह हो सकता है। गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं मिलेगी राहत
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 95 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रही, हवा की गति 1.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। बताया कि मध्यम कोहरा व हल्के बादल छाए रहने एवं हवा के सामान्य गति से मुख्यत: पूर्वी चलने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed