फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mathematics questions intrigued, general knowledge boosted morale.Mathematics questions intrigued, general knowledge boosted morale.

Amethi News: गणित के प्रश्नों ने घुमाया, सामान्य ज्ञान ने हौसला बढ़ाया

Mon, 26 Aug 2024 12:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 26 Aug 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
Mathematics questions intrigued, general knowledge boosted morale.Mathematics questions intrigued, general knowledge boosted morale.
अमेठी सिटी। पुलिस भर्ती में पहली पाली की परीक्षा देकर स्पेशल ट्रेन व नीलांचल एक्सप्रेस से गौरीगंज स्टेशन पहुंचे परीक्षार्थियों के चेहरे पर थकान साफ नजर आई। सर्वाधिक परेशानी महिला परीक्षार्थियों को हुई। हालांकि, परीक्षार्थियों को पेपर अच्छा होने का सुकून है।
विज्ञापन


अधिकतर परीक्षार्थियों ने कहा कि गणित के कई सवाल कठिन थे, लेकिन उसकी भरपाई सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने कर दी। परीक्षार्थियों को अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

रिशु शुक्ला ने बताया कि इस बार जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बनने से परेशानी उठानी पड़ी। लखनऊ परीक्षा केंद्र होने से सेंटर ढूंढने में परेशानी हुई, वहीं आवागमन में भी दिक्कतें हुईं। हालांकि पेपर बहुत अच्छा रहा। निवेदिता मिश्रा ने कहा कि लखनऊ परीक्षा केंद्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात में उन्हें ट्रेन से जाना पड़ा और अपने रिश्तेदार के यहां रुक कर सुबह परीक्षा केंद्र पर गई। आने-जाने में परेशानी हुई लेकिन पेपर अच्छा होने से सुकून है। सौरभ तिवारी ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र रायबरेली था। आने-जाने में दिक्कत हुई लेकिन पेपर अच्छा हुआ है। चार प्रश्नों के उत्तर में थोड़ा संदेह है। शालू यादव ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र लखनऊ में था। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक थीं।

रागिनी तिवारी ने बताया कि पेपर अच्छा रहा, लेकिन गणित के कई सवालों की गणना में काफी समय लग गया। इससे समय खराब हुआ, हिंदी आसान रही। सुनीता ने कहा कि गणित में जो सवाल कठिन थे, उन्हें छोड़ दिया। सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी सरल थे, जिन्हें अच्छे से हल किया। वर्दी मिलने की आशा है। प्रियंका ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले प्रश्न पत्र काफी आसान था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल थे। मेरिट में नंबर जरूर आएगा।

25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद

25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed